फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को वीडियो बनाता देख कार चालक मोबाइल छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो बनाता देख कार चालक ट्रैफिक कांस्टेबल से मोबाइल छीनकर फरार
विज्ञापन

22 वर्षीय युवक से भी मोबाइल छीनकर ले गए झपटमार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिकाडली चौक पर सोमवार शाम करीब आठ बजे ट्रैफिक पुलिस का नाका लगा। नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल सुशील एक सिल्वर रंग की कार चालक को मोबाइल का इस्तेमाल करते समय ड्राइविंग करते देख वीडियो बनाने लगा। कांस्टेबल को वीडियो बनाता देख कार चालक उसके पास पहुंचा और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी दी गई। पीसीआर ने सभी जगहों पर मैसेज फ्लैश किया। कांस्टेबल सुशील ने थाना पुलिस को आरोपी चालक की कार का नंबर (पीबी65एक्स-7779) बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले करीब पौने सात बजे सेक्टर-34/35 की विभाजित सड़क पर एक्टिवा सवार झपटमार राहगीर युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। झपटमार का निशाना सेक्टर-46 निवासी गगन बना। गगन से वारदात की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गगन ने बताया कि झपटमार दोपहिया वाहन पर अकेला था। बकौल पुलिस गगन मौका-ए-वारदात अलग-अलग बताता रहा। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें