फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

accident

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, बाप-बेटी सहित तीन गंभीर
विज्ञापन

हल्की टक्कर के बाद सड़क पर आपस में उलझ रहे थे दोपहिया सवार उलझे
टक्कर मारने के बाद कार सवार फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। फिरोजपुर रोड पर गांव रहमेशाह बोदला के पास शाम करीब 5:45 बजे एक्टिवा, मोटरसाइकल और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक 10 वर्षीय किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। मृतक की पहचान महिंद्र पाल सिंह निवासी चिस्तियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार बुजुर्ग काला सिंह निवासी दुल्लेके 10 वर्षीय बेटी के साथ गांव रहमेशाह बोदला की तरफ अचानक मुड़ने लगा तो पीछे से आए बाइक सवार महेंदर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी चिस्तियां, जिसे उसका साथी चला रहा था के साथ हल्की टक्कर हो गई। अभी दोनों में कहासुनी शुरू हुई थी कि पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दोनों वाहन चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्विफ्ट कार समेत तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि कार चालक को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। लेकिन कुछ समय बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना में महेंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गुरुहरसहाए अस्पताल में दाखिला कराया गया। इसी तरह बुजुर्ग काला सिंह और उसकी बेटी को जलालाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि बाद में उन्हें मुक्तसर रेफर कर दिया गया। उधर गुरुहरसहाए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

फोटो 30 एफजेडके 06
कैपशन- सडक़ हादसे दौरान क्षतिग्रस्त कार और अन्य वाहन ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें