फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्केशाही के खिलाफ कैमिस्टों ने निकाली रोष रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमिस्टों ने निकाली रोष रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

धक्केशाही के खिलाफ कैमिस्टों ने निकाली रोष रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केमिस्टों पर की जा रही धक्केशाही के विरोध स्वरूप सोमवार को दवा की सभी दुकानें बंद रहीं और केमिस्ट यूनियन ने शहर में रोष रैली निकालते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इधर शहर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी अस्पताल नजदीक सतगुरु मेडिकल के सामन से शुरू हुई रोष रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई एसडीएम आफिस पहुंची जहां एसडीएम को सौंपे मांगपत्र में केमिस्टों ने कहा कि बिना ड्रग इंस्पेक्टर के कोई भी पुलिस दवा की दुकानों पर जांच करने न जाए। इसके साथ ही ई-फार्मेसी पर तुरंत रोक लगाई जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी एसोसिएशन ने डैपो अभियान में प्रशासन का हर संभव सहयोग किया है और भविष्य में भी करता रहेगा। इसलिए प्रशासन भी उनकी मांगों को पूरा करने में सहयोग करे। जिस पर एसडीएम ने उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आज की रोष रैली में एम आर यूनियन व आयुर्वेद यूनियन सदस्यों ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर होलसेल केमिस्ट यूनियन के प्रधान रूद्रदेव गुंबर, अनिल नागौरी, प्रवीण चावला, चन्नी चावला, दिनेश जिंदल, संजय सेतिया, संजय गुप्ता, राजिंद्र्र्र कुमार, अर्जुन डेमला, सुरेन्द्र गांधी, लक्की पाहुजा, प्रवीण चावला, लवलीन शर्मा, सुनील वधवा, देवेन्द्र चावला, राजिंद्र धवन, सुशील अग्रवाल सहित अन्य दवा विक्रेता मौजूद थे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 और 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें