दिल्ली के ध्यानार्थ
पंजाब पुलिस के एएसआई की बेटी ने लगाया फंदा
सबहेड
मां से किसी बात पर बहस के बाद उठाया कदम, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-41 निवासी और पंजाब पुलिस के एएसआई की बेटी ने शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंजाब पुलिस में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह सेक्टर-41 में रहते हैं। उनकी 22 साल की बेटी अमनप्रीत कौर एमकॉम के बाद दिल्ली में कोचिंग के लिए चली गई थी। हाल ही में वह दिल्ली से लौटी थी और घर पर ही रहकर बैंक पीओ और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रही थी।
शुक्रवार शाम को अमनप्रीत की अपनी मां से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस काफी बढ़ गई तो वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद तक जब उसने खटखटाने के बाद बावजूद दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया लेकिन अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। अमनप्रीत ने पंखे से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।