जम्मू। नानक नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार वह तनाव की दवाई लेता था। शुक्रवार के उसे घर में पंखे के साथ मफलर बांध कर फंदा लगा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक की पहचान मोहन सिंह उम्र 55 के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। मृतक मुर्गे की दुकान करता था। ब्यूरो