रामनगर (नैनीताल)। ठंड में लकड़ी तस्करी बढ़ गई है। इसे रोकने के लिए तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज वनकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है। इस दौरान एक वाहन से 27 गिल्टे अवैध लकड़ी बरामद की गई। बैलपड़ाव के रेंजर संतोष पंत ने बताया कि गश्त के दौरान टीम ने थाना बाजपुर के इटव्वा गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी तो उसका चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वनकर्मियों ने जब इस ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली तो उसमें सागौन के 21 और खैर के छह गिल्टे मिले। इन्हें जब्त कर लिया। लकड़ी समेत वाहन को बन्नाखेड़ा रेंज कार्यालय में पहुंचा दिया गया। बरामद लकड़ी का मूल्य 75 हजार रुपये आंका गया है। वनकर्मियों ने वन अपराध दर्ज कर वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी है।