फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमानियन के खिलाफ तय हुए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक एटीएम में डिवाइस लगाने
विज्ञापन

वाले तीन रोमानियाई पर आरोप तय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जिला अदालत ने केनरा बैंक एटीएम में डिवाइस लगाने के तीन रोमानियाई के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 511 और आईटी एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। इनकी पहचान रोमानिया निवासी अट्टीला लुहोस, माइकल लेसियन लोनुट और पाराश्चिव जार्ज के रूप में हुई है। केनरा बैंक के मैनेजर की शिकायत पर तीनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि अगस्त महीने में सेक्टर-35 स्थित केनरा बैंक एटीएम में डिवाइस लगी होने की सूचना बैंक को मिली थी। इसके बाद एक-एक कर सेक्टर-17 और मनीमाजरा के एटीएम में डिवाइस के बारे में पता चला। इस मामले में सेक्टर-36, 17 और मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें साफ हुआ कि आरोपी दूसरे देशों के निवासी हैं। शहर के अलग-अलग होटलों में पुलिस ने जांच शुरू की तो रोमानियाई के ठहरे होने के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियाें को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनके पास सैकड़ों एटीएम, टोपी, नकली बाल, हेडफोन और अन्य सामान बरामद हुए थे। इनके खिलाफ 8 अक्टूबर को चालान दायर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें