फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मार कर नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू घोंपकर तीनों लोग ने राहगीर से लूटे पैसे, मोबाइल
विज्ञापन

पीड़ित जीएमसीएच में दाखिल, तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मक्खन माजरा निवासी अशोक कुमार को रास्ते में घेरकर तीन अज्ञात आरोपियों ने उसे चाकू मारकर लूट लिया। आरोपियों ने पैर में चाकू से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बुरी तरह से मारपीट करने के बाद उसकी जेब में रखी दो हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल लूट लिया। आसपास के लोगों की सहायता से उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया। मौलीजागरां पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अशोक कुमार मक्खन माजरा में किराए पर रहता है और एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे वह मक्खन माजरा की मुख्य सड़क से होते हुए मंडी की तरफ जा रहा था। उसे रास्ते ही में 3 युवकाें ने घेर लिया। आरोपियों ने उसकी जेब में रखी नकदी लूटने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और पैर में चाकू घोंप दिया। इसके बाद वह लहुलुहान होकर गिर गया। आरोपियों ने उसकी जेब में रखी 2 हजार की नकदी और उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अशोक जैसे तैसे घर के पास पहुंचा और आसपास रहने वाले जानकारों की सहायता से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस टीम और मौली जागरां थाना प्रभारी बलजीत सिंह वहां पहुंचे और उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें