सीबीगंज। थाना क्षेत्र के गांव बादशाह नगर की सुनीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले वहीं के राकेश से हुई थी। सुनीता का आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर बुधवार सुबह पति राकेश, ससुर झम्मनलाल, सास राजो व अन्य ससुरालियों ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो