फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 शोरूम में चोरी, तीसरे में वारदात की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-35 में 2 शोरूमों से ब्रांडेड कपड़े और नगदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-35 सी के 2 बड़े शोरूमों से रविवार रात को चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की नगदी और ब्रांडेड कपड़े चोरी कर लिए। तीसरे शोरूम मेें भी चोरों ने वारदात की कोशिश की। सेक्टर-36 पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।
शोरूम मालिक गौरव गुप्ता ने बताया रोजाना की तरह रविवार रात को वह शोरूम बंद कर सेक्टर-42 स्थित घर चले गए। सोमवार सुबह उन्हें शोरूम के दरवाजे टूटे होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर उन्होंने पुलिस को कॉल की और शोरूम में जांच करने के बाद शिकायत दी। शोरूम से 40 हजार कैश, ब्रांडेड जीन्स और सीसीटीवी कैमरों के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगल में ही दूसरे शोरूम मालिक गौरव गुप्ता ने बताया कि उनके शोरूम से 24,000 नकदी समेत चोर बॉक्स भी ले गए। बेखौफ चोरों ने तीसरे शोरूम का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। सूचना पाकर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान क्राइम सीन, निशान और अन्य नमूनों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।

-तीसरे शोरूम का ताला भी तोड़ने की कोशिश
-एक जगह से सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें