फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छह गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। क्षेत्र के गांव अब्बलखैर में जागीर नामक व्यक्ति की छह गायों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशंका है कि गायों को किसी ने जहर दे दिया। गायों की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि लगभग 18 माह पहले भी किसी ने जागीर की तीन गायों को सल्फास खिलाकर मार दिया था।
विज्ञापन

जागीर ने बताया कि वह दूध बेचने का कारोबार करता है। इस कारण उन्होंने अच्छी नस्ल की गायें रखी हुई हैं। बुधवार रात वह अपने सभी पशुओं को ठीकठाक बांधकर घर गया था। वीरवार को बरसात होने के कारण सुबह 7.30 बजे पशुओं के पास आया। इस दौरान उनकी छह गायें मरी पड़ी थीं। सभी के मुंह से झाग निकल रहा था। जागीर ने बताया कि उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिए हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें