फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए बिजनेस का झांसा देकर ठगे 37 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती.. बिजनेस का झांसा देकर ठगे 37 लाख
विज्ञापन

सबहेड
रिटायर्ड गवर्नमेंट अफसर की शिकायत पर विदेशी महिला समेत अन्य पर केस दर्ज

100 ग्राम हर्बल बीज का पैकेट 65 हजार में खरीदकर, 3 हजार डॉलर में बेचने का दिया था झांसा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रिटायर्ड गवर्नमेंट अफसर से फेसबुक पर दोस्ती कर हर्बल बीज के बिजनेस में लाखों फायदे का लालच देकर 37 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही केस को साइबर सेल को सौंप दिया है। पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
सेक्टर-46 निवासी 64 वर्षीय रिटायर्ड अफसर सुनील जंड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जून 2018 के दूसरे सप्ताह में उनके फेसबुक अकाउंट में यूके की क्रिस्टीना नाम की एक महिला ने दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर ली। इसके बाद संदेश के जरिए उनकी कई दिनों तक बात होती रही। एक दिन विदेशी महिला ने उन्हें बताया कि वह ‘गैशीना कोला हर्बल बीज’ कंपनी में काम करती है। इस कंपनी में मिर्गी के लिए दवा बनाई जाती है। दवा में इस्तेमाल होने वाला बीज के 100 ग्राम का पैकेट मुंबई में 65 हजार रुपये में मिलता है। कंपनी को हर महीने तकरीबन 50-100 पैकेट जरूरत होती है। महिला ने कहा कि अगर वह चाहें तो इस बीज का पैकेट खरीदकर उसे गैशीना कोला हर्बल बीज कंपनी को 3 हजार डॉलर प्रति पैकेट में बेच सकते हैं। इसके बाद 27 जून को यूके की हर्बल बीज कंपनी के मैनेजर एडम लवेस ने उससे संपर्क कर कहा कि वह दिल्ली में बीज का सैंपल देखने के लिए आया है। किसी जरूरी काम की वजह से वहां नहीं जा पाया। उसने बोला कि वह दोबारा हर्बल बीज को लेने के लिए इंडिया आएगा। इसके बाद उनके झांसे में आकर मुंबई की कंपनी में बनने वाली हर्बज बीज को खरीदने के लिए दीपाली पटेल से संपर्क कर 100 हर्बल बीज के पैकेट खरीद लिए। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग बैंक खाते में 37 लाख रुपये अदा कर दिए। अब फेसबुक पर महिला और उसके अन्य साथियाें को फोन बंद आ रहा है। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले
फेसबुक पर हर्बल बीज के बिजनेस का लालच देकर धोखाधड़ी करने का इससे पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। साल 2017 में सेक्टर-38 में एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई थी। इसके बाद साइबर सेल की टीम आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया था। फरवरी 2018 में मनीमाजरा निवासी राम अवतार से आरोपियों ने हर्बल बीज के नाम पर 18 लाख रुपये एेंठ लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें