फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स अफसर बनकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ चालान पेंश

विज्ञापन
विज्ञापन
इनकम टैक्स अफसर बनकर ठगी करने वालों के खिलाफ चालान पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनकम टैक्स अफसर बनकर ठगी करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जिला अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी है। आरोपियों में पटियाला के विरेंद्र सिंह, मनीष कुमार, प्रेम कुमार सिंगला, बरनाला के अमरवीर, विक्की कुमार, चरणजीत सिंह व भूपिंदर सिंह शामिल हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 384, 411, 419, 420, 471, 34 और 120बी के तहत चार्जशीट फाइल की है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक घर के मालिक ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने इनकम टैक्स का अफसर बताकर उनके घर में घुसे और छानबीन के दौरान लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने सेक्टर-43 स्थित ऑफिस में बुलाया, लेकिन वहां उसे कोई नहीं मिला। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने जांच की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो आरोपियों चरणजीत सिंह और विक्की के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। चरणजीत सिंह ने जमानत के लिए अर्जी दायर की है, जिस पर 7 जनवरी को सुनवाई होनी है। दो आरोपियों प्रेम कुमार सिंगला और मनीष कुमार ने पिछले महीने जमानत अर्जी दायर की थी, जो कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें