फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल व्यक्ति की हुई मौत, दर्ज केस में जुड़ी हत्या की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बंटी की मौत, हत्या की धारा जुड़ी
विज्ञापन

सबहेड
हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही पुलिस, बदल रहे हैं लोकेशन
प्वाइंटर
20 सितंबर की शाम को गोली मारी गई थी बंटी को, चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 के मकान नंबर-421 के पास बीते वीरवार शाम को गोली मारे जाने से घायल 30 वर्षीय बंटी ने रविवार अल-सुबह दम तोड़ दिया। अस्पताल से बंटी की मौत की सूचना पर सेक्टर-31 थाने की पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। बंटी के परिजनों को दुखद घटना की सूचना दे दी गई है, जिनके सोमवार को शहर पहुंचने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं थाना पुलिस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार राम कुमार, गौरव और मुन्ना की तलाश में लगातार छापेमारी में कर रही है। उधर, हत्यारोपी लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। हालांकि, यूटी पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद जताई है।
वारदात के बाद से बंटी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। वारदात में गोली लगने के बाद बंटी को जीएमसीएच-32 की ओटी में ऑपरेट किया गया था। फिर उसे आईसीयू में रखा गया था लेकिन वहां लगातार उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। वारदात में बंटी के शरीर से खून का अधिक रिसाव होने से भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को घटना की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें गोली लगने के बाद बंटी की खून से लथपथ हालत में जमीन पर लेटा हुआ दिख रहा है और उसके आसपास भीड़ खड़ी है। कुछ लोग खून को बहने से रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। मौत से पहले हालत लगातार नाजुक बने होने के चलते थाना पुलिस बंटी की स्टेटमेंट रिकॉर्ड नही कर सकी थी। इस कारण पुलिस जांच फिलहाल तक बंटी की पत्नी के बयान और पुलिस के कयासों पर ही टिकी है। प्रमाणिक तौर पर पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि गोली मारकर बंटी की हत्या करने वाले राम कुमार और उक्त अन्य दोनों लोग ही हैं या नहीं। साथ ही वारदात को अंजाम देने का असल मकसद भी फिलहाल पुलिस के कानों से दूर है। जानकारी के अनुसार बंटी और राम कुमार डेढ़ महीने पूर्व से रामदरबार फेज-2 के मकान नंबर-404 के थर्ड फ्लोर पर किराए पर एकसाथ रहते थे लेकिन बीते दिनों बंटी पत्नी को चंडीगढ़ ले आया और उसने राम कुमार से कमरा खाली करने को कहा। इस बात को लेकर उनके बीच गहराए विवाद में ही राम कुमार ने बंटी को बीती 20 सितंबर को गोली मारकर उसकी हत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें