फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका साहिब की बेअदबी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुटका साहिब की बेअदबी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गांव पीरांबाग के गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब के दो स्वरूपों की बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि एसएसपी गुरदासपुर भूपिंदर सिंह विर्क का कहना है कि आरोपी दिमाग से कमजोर है और शराबी है। उसने नशे में गुटका साहिब के स्वरूप को भंग करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव पीरांबाग के निवासी जोगिंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया, तो उसने देखा कि गुटका साहिब पर रखे रूमाले जमीन पर पड़े हुए थे। ग्रंथी ने जांच की तो पाया कि दो गुटका साहिब मौजूद नहीं थे। इस पर उसने थाना सदर गुरदासपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। कैमरे में देखने पर पता चला कि हयात नगर कालोनी का जोगिंदर मसीह गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ और उसने दो गुटका साहिब के रूमाले नीचे फेंके और गुटका साहिब अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने जोगिंदर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गुटका साहिब पढ़ने के लिए अपने घर ले गया था। पुलिस ने जोगिंदर मसीह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें