फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहे किशोर को लोगों ने दबोचा

Sat, 10 Jun 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
girl misbehave - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के सिहानी चुंगी के पास शुक्रवार रात नौ वर्षीय बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहे किशोर को लोगों ने धर दबोचा। लोगों ने किशोर की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि परिजनों के माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


सिहानी चुंगी के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क किनारे एक 13 वर्षीय किशोर मोबाइल पर पड़ोस में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची को पोर्न फिल्म दिखा रहा था। पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे देखा तो वह बचकर भागने लगा।

लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर परिजन इकट्ठा होकर चौकी पहुंचे और बच्ची के परिजनों और पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने किशोर को माफ  करते हुए उसे पुलिस से छुड़वा दिया। एसएचओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर किशोर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें