फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड कर्मचारी से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला होमगार्ड वालंटियर की शिकायत पर पूर्व फौजी पर केस दर्ज
विज्ञापन

-शिकायतकर्ता पर पहले ही आरोपी की शिकायत पर ट्रेसपासिंग का दर्ज है केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक महिला होमगार्ड वालंटियर ने सेवानिवृत्त फौजी पर छेड़छाड़ की नीयत से पीछा करने और जान से मारने की धमकियां देने के तहत केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने उसका पीछा किया और घर के नजदीक धमकियां दीं। थाना सारंगपुर पुलिस ने एक कैंपस में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी कर रहे आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता होमगार्ड वालंटियर पर भी आरोपी की शिकायत पर पहले एक ट्रेसपासिंग का केस दर्ज है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुल्लांपुर के कैंपस में उनकी बेटियां पढ़ती हैं। वह बेटियों को छोड़ने और लेने जाती थी।
विज्ञापन

कैंपस में सिक्योरिटी गार्ड ग्रेवाल सिंह अभद्र कमेंट और पीछा भीकरता था। महिला ने बताया कि ग्रेवाल ने एक बार हाथ भी पकड़ लिया था। 3 अक्तूबर 2018 को ग्रेवाल की शिकायत कैंपस के अधिकारियों को दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाए कि इसके बाद कैंपस की सिक्योरिटी ऑफिसर ने कैंपस में जबरन घुसने के आरोप में उसके खिलाफ थाना मुल्लांपुर में केस दर्ज कराया, जबकि उसके पास कैंपस में जाने का पास था। फिलहाल, महिला इस केस में जमानत पर बाहर है। होमगार्ड महिला कर्मचारी ने एसएसपी यूटी से शिकायत की और जांच के बाद आरोपी ग्रेवाल सिंह पर केस दर्ज किया गया। आगामी जांच जारी होने के चलते आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें