फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, चाचा-भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन

सेक्टर-45 के एक होटल से दो लड़कियां हुईं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल स्थित होटल नीलम पैलेस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से दो लड़कियां और दो शातिर एजेंट चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपी की पहचान बुड़ैल निवासी मोहम्मद कलाम और मुसीफीक आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार, चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह की अगुवाई में होटलों और अन्य जगहों पर सर्च अभियान चला रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुड़ैल स्थित होटल नीलम पैलेस में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने होटल से दो लड़कियों और दो एजेंटों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ेे गए दोनों आरोपी चाचा-भतीजा हैं। पुलिस ने बरामद की दोनों लड़कियों को नारी निकेतन भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें