फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद हत्या की कोशिश मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने बाद हत्या की कोशिश मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- सात दोस्तों के साथ मिलकर हाथापाई के दौरान की थी जान से मारने की कोशिश
- हत्या की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी अभी तक है फरार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने हत्या की कोशिश करने के मामले में छह महीने से वांटेड अपराधी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी की पहचान रिंकू निवासी राजीव कालोनी सेक्टर-17 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी रिंकू को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेकटर-16 चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि छह महीने पहले आरोपी रिंकू ने अपने सात दोस्तों के साथ मिलकर मनोज जोकि राजीव कालोनी का रहने वाला है। मनोज के दो दोस्त रवि व अमन को मारपीट के दौरान जान से मारने की कोशिश की थी। वारदात के दौरान मनोज व उसके दोस्तों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मनोज चाकू के वार के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। बलदेव सिंह ने बताया कि इस मामले के छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


यह है मामला
मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22मई 2018 की रात को करीब दस बजे उसके दोस्त रवि ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया और कहा कि मेरे घर आ जाओ हम अपने दोस्त गोविंदा से मिलने उसके घर जाएंगे। मनोज थोड़ी देर बाद रवि के घर पहुंच गया। दोनों गोंविंदा से मिलने जा रहे थे। गली में उनका एक दोस्त अमन भी मिल गया। वह भी गोविंदा से मिलने के लिए चल दिया। मनोज ने बताया कि थोड़ी ही दूरी पर उन्हें गली में रिंकू नाम का एक युवक मिला और उसने पूछा कि इस वक्त कहां जा रहे हो। उसके पूछने पर उन्होंने कहा कि दोस्त के घर जा रहे हैं। इतना कहने के बाद आरोपी रिंकू ने मनोज व उसके दोस्तों से गाली गलौच की। चारों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद रिंकू ने अपने दोस्तों को आवाज लगाई। जो उसके घर पर ही मौजूद थे। इसके बाद सभी के साथ हाथापाई हुई। इस दौरान रिंकू के दोस्तों ने मिलकर मनोज पर चाकू से वार कर दिया जिसके चलते मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी मौके से फरार हो गए थे। मनोज को गंभीर रूप से घायल हालात में सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जनरल अस्पताल से जीएमसीएच-32 रेफर किया गया था। पुलिस ने मनोज व उसके दोस्तों की शिकायत पर धारा 148, 149, 323, 324, 307, 506 के तहत केस दर्ज किया था। इसके अलावा सभी आरोपियाें पर 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें