गुमशुदगी को केस दर्ज कर शुरू की जांच
पंचकूला। सेक्टर-7 निवासी सोमप्रकाश भोसले ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान है। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बिना बताए कहीं चली गई है। उसका मोबाइल नंबर बंद है। थाना-5 पुलिस ने पिता सोम प्रकाश भोसले की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह डेराबस्सी में हुआ था। पति से विवाद होने के कारण वह मेरे पास रहती थी। 18 दिसंबर को वह बिना बताए कहीं चली गई। भोसले ने दी गई शिकायत में आशंका जताई है कि वह कोई गलत कदम न उठा ले। पुलिस शिकायत के आधार पर गुमशुदगी को केस दर्ज कर जांच कर रही है।