फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखनी झील में छलांग लगाकर व्यक्ति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


सुखना में कूदकर युवक ने दी जान
गोताखोरों ने निकाला, मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुखना झील के बोट स्टैंडिंग एरिया में मंगलवार की शाम एक व्यक्ति ने पानी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी खबर मिलते ही पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहूुंची। गोताखोरों ने बेसुध हालत में व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की पैंट से आधार कार्ड मिला। उसके आधार पर मृतक की पहचान नयागांव की जनता कॉलोनी निवासी शिव कुमार (45) के रूप में हुई। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शिव कुमार के भाई साहिल को सूचना देकर शव को मॉर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे शिव कुमार ने बोट स्टैडिंग एरिया से झील में छलांग लगाई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एएसआई सुरजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों समेत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शिव कुमार को पानी से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें