फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी की बाद बढ़ी कार, पार्किंग में पीने की शिकायतें, 2 दिन में 75गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 35 गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हाईवे के 500 मीटर के दायरे में शराबबंदी के बाद अब सार्वजनिक स्थलों पर कार लगाकर खुलेआम शराब पीने का प्रचलन बढ़ गया है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने भी मुहिम छेड़ दी है। दो दिन में पुलिस 70 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। रविवार को 35 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पकड़े गए, वहीं शनिवार को भी 35 लोगों को पुलिस ने काबू किया था।
शराब बंदी के बाद गाड़ियों और पार्किंग में तेजी से बढ़ते शराबियों व नशेड़ियों की मिलती शिकायतों पर यूटी पुलिस ने यह मुहिम छेड़ी है।
हालांकि पकड़ने के बाद कानूनी कार्रवाई कर पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को जमानत दे दी है।
यहां हुई कार्रवाई
6 पियक्कड़ों को पुलिस ने सेक्टर-11 पुलिस ने, 10 को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने, 3 को सेक्टर-3 थाना पुलिस ने, 7 को सारंगपुर पुलिस ने, 5 को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने, 2 को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने, 2 को सेक्टर-34 पुलिस ने, 2 को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने, 2 को सेक्टर-49 पुलिस ने, 3 को सेक्टर-39 पुलिस ने, 3 को मलोया पुलिस ने, 6 को सेक्टर-26 पुलिस ने, 6 को इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने, 6 को मनीमाजरा पुलिस ने, 5 को आईटी पार्क पुलिस ने और 7 को मौलीजागरां पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतें बढ़ी तो दिए थाना पुलिस को निर्देश
एसएसपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि शराब बंदी के बाद कंट्रोल रूम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की शिकायतें बढ़ने लगी थी। इसी के मद्देनजर सभी थाना पुलिस को निर्देश जारी किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब व सिगरेट पीने व बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाए। इसके तहत एक स्पेशल ड्राइव चलाकर संबंधित थाना पुलिस अपने-अपने एरिया में गिरफ्तारियां कर रही है।
विज्ञापन

सराहनीय कदम, क्राइम पर लगेगा लगाम
सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले नशेड़ियों की गिरफ्तारी को पूर्व डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद क्राइम पर कुछ हद तक लगाम लग सकती है।


दो दिन में 75 लोगों के खिलाफ दर्ज हो चुका केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें