फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइन से इम्पाउंड गाड़ी लेकर फरार कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कागज लेने के बहाने जब्त गाड़ी को लेकर फरार चालक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में नो पार्किंग जोन से जब्त गाड़ी को ट्रैफिक लाइन से चोरी कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संगरूर निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संगरूर निवासी हरजिंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर-26 में कार नो पार्किंग जोन में खड़ी की थी। यह देख पुलिस गाड़ी को ट्रैफिक लाइन ले गई। पहले तो हरजिंदर काफी देर तक सेक्टर-26 व आसपास के एरिया में अपनी गाड़ी तलाशता रहा, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस वाले पुलिस लाइन में ले गए हैं तो वह सीधा वहां पहुंचा और फिर उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे गाड़ी के कागज निकालने हैं। बस यही झांसा देकर वह वहां से अपनी गाड़ी निकालकर फरार हो गया। इसके बाद होमगार्ड जवान विजय शंकर ने तुरंत इसकी सूचना इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें