फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच बुरी बला है- कागज की गड्डी में नोट चिपकाकर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालच बुरी बला... डेढ़ लाख के चक्कर में 50 हजार भी गंवाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
लालच बुरी बला है, यह कहावत तो सभी ने बहुत सुनी है, मगर इसी लालच में फंस गया सेक्टर-54 निवासी सूरज और ठगा गया। ठगों ने कागज की गड्डी के ऊपर 500-500 के नोट लगाकर सूरज को बताया कि उसके पास चोरी के डेढ़ लाख रुपये हैं और वह इन्हें लेकर उन्हें 50 हजार रुपये दे दे। जब यह वारदात हुई उस समय सूरज सेक्टर-42 स्थित बैंक पहुंचा हुआ था। अब पुलिस मामला दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
पीड़ित सूरज मूलरूप से यूपी का रहने वाला है और चंडीगढ़ के सेक्टर-54 में रहता है। उसने बताया कि गांव में घर की छत डालने के लिए वह अपनी मां के खाते से 50 हजार रुपये निकलकर आया था। उसे अगले वीरवार को गांव जाना था। शुक्रवार दोपहर को उसने मां के खाते से पैसे निकाले। वह पैसे अपने खाते में जमा करवाने के लिए सेक्टर-42 स्थित बैंक में पहुंचा था। पैसा जमा करने की लाइन में 2 युवक मिले और उन्होंने सूरज को बातचीत में फंसा लिया।
विज्ञापन


डेढ़ लाख अपने खाते में जमा करवा लो, हमें सिर्फ 50 हजार दे दो
ठगों ने सूरज को एक रूमाल में बंधी हुई गड्डी दिखाते कहा कि उसके पास रूमाल में डेढ़ लाख रुपये हैं, जो उन्होंने गुरदासपुर निवासी अपने मालिक के घर से चोरी किए हैं। वे अपने खाते में वह पैसे जमा करवाने आए हैं, लेकिन उन्हें डर लग रहा है। उन्होंने सूरज से कहा कि वह उनके डेढ़ लाख रुपये अपने खाते में जमा करवा ले और उनके पास मौजूद मात्र 50 हजार रुपये उन्हें दे दे। इस पर सूरज लालच में आ गया। वह उनके साथ बैंक शाखा के बाहर आ गया।
विज्ञापन


पैसे लेकर चले गए तो चेक किया रूमाल
बैंक से बाहर आने के बाद दोनों ने सूरज को रूमाल थमा दिया और उससे उसके 50 हजार रुपये ले लिए और दोनों वहां से चले गए। इसके बाद जैसे ही सूरज बैंक में पहुंचा और उसने बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए रूमाल खोला तो वह हैरान रह गया। रूमाल में एक नोट 500 रुपये का था और उसके नीचे प्लेन कागज की गड्डी लगा रखी थी। यह देख उसने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

कागज की गड्डी पर 500 के नोट लगाकर बताया डेढ़ लाख है रूमाल में और बदले में मांगे 50 हजार
पैसे चोरी के हैं जमा करवाने में डर लग रहा है, कहकर ठगों ने फंसाया अपने जाल में
बैंक की लाइन में लगे थे दोनों ठग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें