फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सेक्टर-20 मार्केट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 में बुजुर्ग की मौत, ठंड की आशंका
विज्ञापन

सेक्टर-36 में भी एक व्यक्ति की मौत ठंड से होने के कयास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में रोजाना बढ़ती जा रही ठंड ने मंगलवार को एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक की पहचान सेक्टर-20 की मार्केट में रहने वाले सुखदेव सिंह (62) के रूप में हुई है। लोगों से सूचना पाकर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुखदेव सिंह के पास एक इनहेलर पड़ा देखा। पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जीएमएसएच-16 ले गए, जहां डॉक्टरी जांच में सुखदेव सिंह को मृत पाया गया।
पुलिस जांच में पता लगा कि सुखदेव सिंह बतौर पेंटर काम करते थे और सेक्टर-20 की मार्केट में ही रहते थे। मार्केट के लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुखदेव सिंह को सुबह उठकर चाय-पानी पीते देखा। आसपास के लोगों ने बताया कि सुखदेव सिंह सुबह के समय अधिक ठंड लगने की बात कह रहे थे लेकिन यह नहीं पता था कि ठंड उनकी जान ले लेगी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाने के बाद आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार की सुबह माली का काम कर रहे एक व्यक्ति की भी अचानक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच व्यक्ति को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में उनकी मौत की पुष्टि की गई। यहां भी बढ़ती ठंड से व्यक्ति की मौत होने के कयास लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें