फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर: यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। करतारपुर कॉरिडोर के लिए अति महत्वपूर्ण अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल भवन (पीटीबी) का निर्माण कार्य शनिवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) व टर्मिनल के निर्माण में शामिल एक कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ यात्री टर्मिनल भवन के पहले पिलर में कंक्रीट के काम शुरू करवाया। लगभग 190 करोड़ से बनने वाले टर्मिनल के निर्माण कार्य श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व 12 नवंबर से पहले पूरा किये जाने के लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

यात्री टर्मिनल भवन परिसर में पाकिस्तान में सीमा पार स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी। लगभग 16000 मीटर में बन रहे यात्री टर्मिनल के काम को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए एक हजार से अधिक मजदूर व तकनीकी विशेषज्ञ तीन शिफ्टों में काम करेंगे। यात्री टर्मिनल भवन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए प्रति दिन जाने वाले पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए इस टर्मिनल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस टर्मिनल के साथ सीमा सुरक्षा बल व अन्य सुरक्षा एजेंसी के लिए एक सिक्योरिटी भवन का निर्माण भी होगा।
यात्रियों के लिए पार्किंग सुविधा के साथ-साथ एक यूटीलिटी भवन का निर्माण भी किया जाएगा। भवन में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन के साथ जुड़े प्रसंगों को भित्ति चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

टर्मिनल के ऊपरी छोर में स्थापित होगा खंडा और तिरंगा
यात्री टर्मिनल भवन का डिजाइन सिख वास्तु कला पर आधारित होगा। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर खंडा स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही 300 मीटर ऊंचा तिरंगा भी फहराया जाएगा। दूसरे चरण में एक आगंतुक गैलरी, एक अस्पताल, तीर्थयात्रियों के लिए आवास और विस्तारित सुविधाओं का विकास होगा। दूसरे चरण में एक विजिटर गैलरी, हास्पिटल व यात्रियों के लिए विश्राम भवन के निर्माण की भी योजना है।
बरसात में काम पर पड़ने वाले प्रभाव पर बैठक
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए निर्माण स्थल पर बनाए गए एक अस्थायी दफ्तर में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व निर्माण कार्यों में जुटी एजेंसी के अफसरों के बीच बैठक भी हुई। बैठक में एलपीएआई के अनिल बम, सुखदेव सिंह, टर्मिनल का निर्माण कर रही कंपनी के मैनेजर जतिंदर सिंह सहित कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अब तक हुए निर्माण कामों की समीक्षा की गई। साथ ही बरसात के मौसम की बारिश का निर्माण कार्यों में पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें