फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से एक साल पहले गैंगरेप, अब वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नाबालिग लड़की से एक साल पहले गैंगरेप कर आरोपियों ने अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना फेज-11 की पुलिस ने सात लड़कों के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। एसएचओ खुशप्रीत कौर ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामला जून 2018 का बताया जा रहा है। आरोपियों ने अब लड़की को दोबारा अपने पास बुलाया। लड़की ने इंकार किया तो आरोपियों ने पहले से बनाया हुआ गैंगरेप का वीडियो वायरल कर दिया। यह वीडियो किसी तरह लड़की के भाई के पास भी पहुंच गया। भाई के पूछने पर उसने बताया कि एक साल पहले जब वह घर पर अकेली थी, तभी इलाके के कुछ लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे। ऐसे में वह चुप रही। अब जब आरोपियों ने फिर से उसे मिलने बुलाया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर टीमें जांच में लगा दी हैं।

पहले इंटरव्यू देने आई लड़की से हुआ था गैंगरेप
थाना फेज-11 के एरिया में एक महीने के अंदर यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश से इंटरव्यू देने आई एक लड़की से भी गैंगरेप हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें