चंडीगढ़। पीजीआई की महिला डॉक्टर को फोन कर अश्लील कमेंट करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात बीते 29 मई की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह डॉक्टर है। उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने अश्लील कमेंट करने के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। मना करने के बावजूद भी वह माना नहीं, जिससे परेशान होकर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। बयान के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने में जुटी हुई है।