फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के जीजा और उसकी बहन समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार स्थित जवाहर नगर निवासी नवनीत उर्फ विक्की और आदर्श नगर निवासी विकास के रूप में हुई है। इससे पहले पकड़े गए होटल मालिक रामदरबार निवासी प्रवीन और तीन आरोपियों को वीरवार जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि पीड़िता के जीजा को पुलिस शुक्रवार कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

बीते 3 जून धनास निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़ित किशोरी ने बताया था कि बीते 9 मई को उसका जीजा घर आया और कहा कि उसे उसकी मदद चाहिए। सबसे पहले वह किशोरी को सेक्टर 25 में अपनी बड़ी बहन के घर ले गया। उसके बाद एक होटल में लेकर चला गया, यहां पर उसकी बहन भी मौजूद थी। होटल में उसे चार लोगों के हवाले कर दोनों चले गए। यहां होटल के कमरे में मौजूद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात और अगली सुबह उसका जीजा आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जीजा उसे अपने साथ ले जाकर रामदरबार में अपने दोस्त परवीन के घर छोड़ आया। यहां परवीन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 28 मई को पीड़ित किशोरी एक्टिवा पर परवीन की पत्नी के साथ सेक्टर 19 में जा रही था, जहां उसे किसी परिचित ने देखा और फिर धनास ले आया। सोमवार को पीड़िता के पेट में दर्द बढ़ने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी परवीन को दबोच लिया। सूत्रों का कहना है कि जिस होटल में किशोरी से दुष्कर्म हुआ था, पुलिस ने उसे सील कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें