फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार मनचले ने ट्यूशन जा रही छात्रा का पीछा कर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक्टिवा सवार मनचले युवक ने पहले छात्रा का पीछा किया और फिर रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मनचले युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पीछा करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत परिवार समेत रहती है। वह 11 मई को पास के एक इंस्टीट्यूट में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में अभिषेक (19) ने एक्टिवा से उसका पीछा किया और उसका रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। शोर शराबे के बाद वह वहां से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ समय पहले अभिषेक से दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें