कोर्ट में वादी सहित चार लोगों ने गवाही दी। बयान और गवाही के आधार पर कोर्ट ने सोमवार को सभी 10 आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एल के गौतम ने बताया कि इस निर्णय के बाद पूनम बोस रिहा हो जाएगी तथा योगेन्द्र, नवल और रामायण बेल पहले से जमानत पर थे।
इस मामले में बरी हुआ चंदन बोस जवाहरबाग हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का सबसे करीबी माना जाता है। चंदन बोस जवाहर बाग हिंसा के मुख्य आरोपियों में से भी एक है।
पांच साल के मासूम ने दी मौत को मात, देखें वीडियो