फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटौली हत्याकांड: जिला अदालत में मामले की चार्जशीट फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
खटौली हत्याकांड: जिला अदालत में मामले की चार्जशीट फाइल
विज्ञापन


- 16 नवंबर 2018 में दीदी, दो पोते और पोती की हुई थी हत्या
- बुआ लवली, दामाद रामकुमार, ओंकार और राजिंदर को बनाया पुलिस ने आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और थाना चंडीमंदिर पुलिस ने जिला अदालत में चार्जशीट फाइल की है। मामले में लवली, रामकुमार, उनके रिश्तेदार राजिंदर और असलहा सप्लाई करने वाले ओंकार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने चारों पर हत्या, षड्यंत्र रचने और हत्या के इरादे से आर्म्स का इस्तेमाल के तहत केस दर्ज किया था। अगली सुनवाई पर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान आरोपियों पर आरोप तय किया जा सकता है।
16 नवंबर 2018 को दादी राजबाला, पोते दिव्यांश, आयुष और पोती ऐश्वर्या की हत्या हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि राजबाला की बड़ी बेटी लवली और उसके पति रामकुमार ने प्रॉपर्टी के लालच में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक 16 नवंबर को खटौली में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में शामिल आरोपी राजिंदर और ओंकार को पंचकूला सीआईए ने यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया था। इसमें आरोपी राजिंदर रामकुमार का रिश्तेदार है। वहीं आरोपी ओंकार ने हत्या की नियति से पिस्टल खरीदकर लवली और रामकुमार को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 करोड़ की संपत्ति के लालच में हुई थी हत्या
पति रामकुमार के साथ मिलकर बेटी लवली ने अपनी मां और सगे भाई के ही तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। वारदात को 200 करोड़ की संपत्ति के लालच में अंजाम दिया गया था। प्रॉपर्टी के लालच में लवली ने हत्या का प्लान बनाया था। सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ साथ क्राइम ब्रांच, सेक्टर-26 थाना स्टाफ की टीम सोमवार को दोबारा राजबाला के घर पहुंची थी। जिन कमरों में मर्डर हुआ था, वहां तलाशी ली गई। पुलिस को करोड़ों रुपये की जमीन के डॉक्यूमेंट्स मिले थे। एक संदूक पूरा प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स से भरा हुआ था। करीब डेढ़-दो लाख रुपये कैश, एक किलो चांदी, 11 तोले गोल्ड भी मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें