अवैैैध माइनिंग करने वाले पांच आरोपियों पर केस दर्ज
- चंडीमंदिर पुलिस ने खनन विभाग की भेजी शिकायत पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अवैध माइनिंग करने के मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पंचूकूला खनन विभाग की ओर से यह शिकयत चंडीमंदिर थाने भेजी गई थी। यह शिकायत खनन विभाग को दी गई थी। इसके बाद खनन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजी है। चंडीमंदिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
मीरपुर निवासी राम कुमार ने खनन विभाग को 18 जनवरी को शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में बताया कि फार्मासिस्ट कंपंनी की जमीन मौजा कोट बिल्ला में है। कंपनी की जमीन पर अवैध माइनिंग हो रही है। रामकुुमार ने आरोप लगाया कि अवैध माइनिंग करने के आरोपी नजीर अली, नैब सिंह निवासी आसरेवाली, बक्शीश निवासी बिल्ला, उब्बुराम, नाथाराम निवासी आसरेवाली की ओर से की जाती है। आसरेवाली और बिल्ला गांव में रोजना यह लोग जेसीबी मशीन लेकर अवैध माइनिंग का काम करते हैं। इस पर पुलिस ने खनन विभाग की शिकायत पर माइनिंग एक्ट का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।