फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिगों के साथ मिलकर मुख्य आरोपी ने दीपक वत्स को मारा था चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू मारने के मामले में दो नाबालिगों के साथ मुख्य आरोपी को दबोचा
विज्ञापन


- पुलिस ने दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश कर अंबाला के बाल सुधार गृह भेजा
- गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी देर रात में दबिश देकर किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंदिरा कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को दबिश देकर दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद अंबाला के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी लक्की उर्फ मच्छर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि बीते 18 जनवरी को जन्मदिन मनाने के लिए पैसे नहीं देने पर दो नाबालिगों के साथ मिलकर आरोपी लक्की उर्फ मच्छर ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर इंदिरा कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले दीपक वत्स को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर देर रात हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। अब उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि घायल युवक के बयानों के आधार पर सेक्टर -14 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया है। घटना का मुख्य आरोपी लक्की उर्फ मच्छर देर रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। - बलदेव सिंह, चौकी इंचार्ज, सेक्टर -16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें