फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति हत्याकांड: धारा-144 हटी, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी यथावत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति हत्याकांड: धारा-144 हटी, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
विज्ञापन


- राम रहीम की पेशी को लेकर अधिकारियों ने शुरू किया मंथन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को विशेष सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में ढील नहीं दी गई है, जबकि डीसीपी कमलदीप गोयल द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू की गई धारा-144 शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद भी शहर के तमाम चौक और चौराहों पर पुलिस जवान पहले जैसे ही मुस्तैद दिखाई दिए। वह शहर में प्रवेश करने वाली प्रत्येक गाड़ियों की विधिवत चैक कर रहे थे। इतना ही नहीं जरा सा भी शक होने पर वह वाहन चालक से लंबी पूछताछ के बाद भी आगे बढ़ने दे रहे थे। सबसे ज्यादा चेकिंग बेलाविस्टा चौक, माजरी चौक, मनीमाजरा एंट्री प्वाइंट पर देखने को मिली।
विज्ञापन

17 जनवरी को आने वाले कोर्ट के फैसले को लेकर जब डीसीपी कमलदीप गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर से धारा-144 हट गई है, लेकिन जवान पहले की तरह ही ड्यूटी पर तैनात हैं। शहर में अभी भी 9 बटालियन फोर्स तैनात है। इसके अलावा बड़ी संख्या में जवान सिविल वर्दी में नामचर्चा घरों के आसपास और सेक्टरों में होने वाली हलचल पर नजर जमाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए शहरवासियों का आभार जताया है। डीसीपी गोयल ने कहा कि फैसले को लेकर अगली योजना जल्द तैयार की जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें