फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मस्त, जनता त्रस्त, चोर गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में चोरों ने तीन गाड़ियों को बनाया निशाना
विज्ञापन

पुलिस मस्त, जनता त्रस्त, चोर गिरोह सक्रिय

- एक ही रात में चोरों ने तीन गाड़ियों को बनाया निशाना
- आरोपियों को पकड़ने में नकामा साबित हो रही पुलिस
- पुलिस अधिकारियों के दावे हवा-हवाई हो रहे साबित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहरवासियों की सुविधा को लेकर पंचकूला पुलिस कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा रोजाना हो रही चोरी की घटनाओं से लगाया जा सकता है। हर घटना के बाद पुलिस अधिकारी एक ही बयान जारी करते हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर होने के साथ वह आए दिन एक के बार एक वारदात को अंजाम देकर पु लिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। जबकि पुलिस कि कार्रवाई केवल एफआईआर दर्ज करने और जांच तक ही सीमित है। पंचकूला पुलिस की इस ढुलमुल रवैये से जनता त्रस्त हो चुकी है। छिटपुट घटनाओं को नजरअंदाज कर दिया जाए तो पुलिस अभी तक अमरटैक्स चौक पर गन प्वाइंट पर महिला पत्रकार से कार लूटने वाले गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है। जबकि घटना के अगले दिन अधिकारियों ने दावा किया था कि वह लुटेरों को जल्द काबू कर लेंगे। वहीं, दूसरी ओर तीन दिन पहले सेक्टर-12 में चोरी के लिए घुसे लुटेरे एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं।

केस नंबर-1
सेक्टर-5 यवनिका पार्क के पास से एक्टिवा चोरी
चंडीगढ़ निवासी परविंद्र सिंह ने सेक्टर-5 थाने में दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला सामान्य अस्पताल में डीजीए स्टाफ के सदस्य हैं। वह 24 दिसंबर को अपने दोस्त से मिलने एक्टिवा सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में आए थे। दोस्त से मिलने के बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि एक्टिवा गायब है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने परविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस-2
सब्जी मंडी के पास मोटर साइकिल चोरी
बरवाला निवासी रचना कुमारी ने चंडीमंदिर थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपने जीजा 15 दिसंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे एक शादी समारोह से वापिस आ रही थीं। जब वह बरवाला मीट मार्केट के पास पहुंचीं तो एक रेहड़ी के पास सब्जी लेने के लिए रुकी और मोटरसाइकिल को सड़क के दूसरी ओर खड़ा कर दिया। सब्जी लेकर जब वापस आई तो देखा कि बाइक गायब है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने रचना की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस-3
घर के बाहर से कार चोरी
पंचकूला निवासी रावल सिंह ने चंडीमंदिर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-26 स्थित ओजस्व अस्पताल में नौकरी करते हैं। 27 दिसंबर को ड्यूटी से लौटने के बाद कार को घर के बाहर खड़ी कर दी थी। 28 दिसंबर सुबह जब देखा तो गाड़ी वहां पर नहीं थी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने रावल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वह जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें