फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल की स्टाफ नर्स ने चुनी से फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल की स्टाफ नर्स ने चुनी से फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन


- हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल का पेपर देकर लौटी थी घर
- सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल का पेपर देकर घर लौटी एक महिला ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान अंजली (30) निवासी सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के रूप में हुई है। वह सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा और जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक अंजली रविवार को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का पेपर देकर दोपहर करीब तीन बजे घर लौटी थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद अंजली के जेठ का बेटा उसे खाने पर बुलाने के लिए गया। उसने अपनी चाची को आवाज लगाई और दरवाजे को भी कई बार खटखटाया, लेकिन न तो अंदर से कोई आवाज आई और न ही दरवाजा खुला। इसके बाद बच्चे ने सूचना नीचे बैठे परिजनों को दी। परिजनों ने ऊपर के कमरे का कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन रिस्पांस न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। जब वे अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंजली ने चुनी से फंदा लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत अंजली को फंदे से नीचे उतारा और सेक्टर छह स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया अंजली सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में स्टाफ नर्स में कार्यरत थी। उसने इस तरह का घातक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - बलदेव मलिक, चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें