फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई से 3.25 करोड़ की ठगी के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई से 3.25 करोड़ की ठगी में प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार
विज्ञापन

धोखाधड़ी से मकान, दुकानें हड़पने का आरोप, दोस्ती करके पारिवारिक संबंध बनाए
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना एनआरआई पुलिस ने अप्रवासी भारतीय से 3.25 करोड़ की ठगी के आरोप में प्रापर्टी डीलर को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप है।
केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रापर्टी डीलर कुलदीप सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर हाल आबाद गांव रोली खिलाफ बीती 16 मई को अमेरिका में रहते एनआरआई गुरचरन सिंह निवासी अहाता बदन सिंह की शिकायत पर 3.25 करोड़ की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी कनाडा चला गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस (एलओसी) जारी किया गया। आरोपी को कनाडा से लौटते दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुलिस शिकंजे में आ गया। आरोपी को शनिवार स्थानीय ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडित एनआरआई गुरचरन सिंह ने दर्ज करवाई एफआईआर में कहा कि वह 1976 से अमेरिका रहते हैं। उनकी मां हर कौर ने मोगा स्थित तीन दुकानों एवं रिहायशी मकान उसके नाम वर्ष 1988 में करा दिया था। अमेरिका में होने के कारण इंतकाल अपने नाम नहीं करवा सका। वर्ष 2013 में वह भारत आया तो उसकी मुलाकात आरोपी कुलदीप सिंह और अन्य से हो गई। आरोपी नेउसके साथ दोस्ती कर पारिवारिक संबंध बना लिए। आरोपी ने भरोसा दिया कि वह राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का इंतकाल करा देगा और ऊंची पहुंच कारण किरायेदार से भी दुकान खाली करवा देगा। इस बाद आरोपी ने उसके साथ इन दुकानों और मकान का 3.60 करोड़ का सौदा कर लिया और जाली नाम मनजीत सिंह नाम पर इकरार नामा कर लिया। आरोपी ने उससे धोखे से 30 मई 2014 को रजिस्ट्री करवा ली। इस बाद वह बाकी रकम देने से मुकर गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, एनआरआई विंग और विजिलेंस को शिकायत की। जांच बाद थाना एनआरआई में इस वर्ष 16 मई को आरोपी कुलदीप सिंह खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें