फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सचिव को सौंपी जाएगी छात्राओं को अधोवस्त्र करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शर्मनाक हरकत: शिक्षा सचिव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

देर रात मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा छात्राओं को अधोवस्त्र करने का मामला
दो अध्यापिकाओं का तबादला, दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सरकारी मिडिल स्कूल की छात्राओं को अधोवस्त्र कर उनकी पड़ताल करने का मामला देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया। इसके बाद स्कूल की मुख्य अध्यापिका समेत दो अध्यापिकाओं को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उसकी रिपोर्ट तैयार करेगी। रविवार को अवकाश के कारण मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं आगे त्योहारी अवकाशों के कारण पूरी जांच रिपोर्ट तैयार होने में एक सप्ताह लग सकता है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो सकते हैं। हालांकि अवकाश पर होने के कारण संबंधित अध्यापिका से अब तक संपर्क नहीं हुआ है। इस सप्ताह दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरी रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंप दी जाएगी। इधर जांच कमेटी सदस्य सरकारी कन्या स्कूल की प्रिंसिपल बिंदु अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को सभी जांच कमेटी सदस्य आपस में तालमेल कर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट इसी सप्ताह तैयार करके संबंधित अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें