फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सैना नेता निशांत शर्मा के हमले के छह आरोपियों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर, खबर पूरी तरह चेंज हुई है
विज्ञापन

महत्वपूर्ण, हिंदू नेता निशांत पर हमले की खबर


हिंदू नेता पर जेल में हमले का मामला
रोपड़ जेल में बंद शिवसेना नेता निशांत पर हमला
छह आरोपियों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज
हिंदू नेता निशांत को पठानकोट जेल में किया शिफ्ट
तीन जेल मुलाजिम किए सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला जेल में बंद शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा पर मंगलवार को तीन हवालातियों ने हमला कर घायल कर दिया। निशांत शर्मा ने बताया कि वह अपनी बैरक में सो रहा था। सुबह करीब करीब नौ बजे अचानक रमनदीप बग्गा, इकबालप्रीत सिंह और बहादर सिंह ने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर पिटाई करनी शुरू कर दी। निशांत ने बताया कि हमलावरों ने उसे कहा कि वह हवारा और खालिस्तान के खिलाफ हैं, इसलिए हमला किया। बता दें कि पिटाई करने वाले रमनदीप बग्गा वही आरोपी है जिस पर हिंदू नेता रविंदर गोसाईं की हत्या सहित शिवसेना नेता अमित अरोड़ा व अन्य हिंदू नेताओं पर हमले का आरोप है। जबकि अन्य दो पर एनडीपीसी एक्ट सहित अन्य झगड़े के केस दर्ज हैं।
वहीं देर शाम शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा पर जिला जेल में हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों समेत छह लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। इस में जेल के तीन मुलाजिमों पर भी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद निशांत शर्मा को पठानकोट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि रमनदीप बग्गा, इकबालप्रीत सिंह और बहादर ने सुबह के वक्त निशांत शर्मा पर बैरक में हमला कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ सन्नी खन्नी ने बताया कि हमला करने वाले रमनदीप बग्गा समेत इकबालप्रीत सिंह तथा बहादर सिंह के अलावा जिला जेल के तीन मुलाजिम कश्मीर सिंह, सोढी राम तथा मलकीत सिंह पर इरादा कत्ल व साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला जेल के इन तीनों मुलाजिमों के सस्पेंड भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि निशांत शर्मा को सोमवार को रोपड़ की जिला अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में चार साल कैद की सजा सुनाई है। शिवसेना नेता गुरप्रीत लाडी ने बताया कि निशांत शर्मा पर लगभग 32 केस दर्ज हैं, जिनमें अधिकतर ठगी और धोखाधड़ी के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें