फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः होशियारपुर में कोऑपरेटिव बैंक में साढ़े 19.50 लाख की नकदी चोरी, ग्रिल तोड़कर घुसे

Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
विज्ञापन
loot chandigarh
विज्ञापन
टांडा के गांव नत्थूपुर फोकल प्वाइंट में मंगलवार रात कोऑपरेटिव बैंक की पिछली ग्रिल तोड़कर चोरों ने 19.50 लाख की नकदी व 12 बोर के 18 कारतूस चोरी कर लिए। बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि वह ढाई वर्ष से बैंक में अपने पद पर नौकरी कर रहा है। सुबह करीब नौ बजे सफाई सेवक ने बैंक के ताले खोले तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


उसने स्टाफ को इसकी सूचना दी। मैनेजर ने बताया कि यह इलाका एनआरआई होने के कारण बैंक में बड़े स्तर पर लेनदेन होता रहता है। फोकल प्वाइंट में बैंक होने के कारण इसके साथ 10 से 12 गांव जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर तक 20 लाख 40 हजार रुपये फीडिंग बैंक टांडा में भेजकर जमा करवा दिए गए थे। बाद में यह राशि बैंक में आने के कारण बैंक में ही सेफ में रख दी गई।

उन्होंने बताया कि इस बैंक की इमारत 1997 में बनी है। इसकी हालत काफी खस्ता हो चुकी है। इस संबंधी कई बार उच्च अधिकारियों को लिखकर भेजा गया है। दूसरी तरफ जीएम गुरबख्श कौर का कहना है कि उनके पास इस बैंक की इमारत की खराब हालत संबंधी कोई जानकारी नहीं पहुंची। लुटेरे नकद राशि और कारतूसों के साथ-साथ सीसीटीवी का सारा सिस्टम भी चोरी करके ले गए। उनकी पहचान करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपीडी हरप्रीत सिंह मंडेर, डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें