फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग माफिया की भेंट चढा युवक.हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग माफिया के ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया युवक, मौत
विज्ञापन

15 वर्षीय नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर
साथ में बैठा युवक बाल-बाल बचा, ओवरटेक करते वक्त मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला के गांव किशनपुरा में एक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक हादसे में बाल बाल बचाव हो गया। हादसा अवैध माइनिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है जबकि पुलिस द्वारा भी माइनिंग का कारोबार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह (26) पुत्र नच्छत्तर सिंह वासी गांव पंजोला और कुलविंदर सिंह सोनू पुत्र शमशेर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहाली की सलूजा फोर्ड एजेंसी की ओर ड्यूटी जा रहे थे। हादसे में बाल बाल बचे कुलिवंदर सिंह ने बताया कि गांव किशनपुरा के पास अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, जिससे उन्होंने रास्ता मांगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक द्वारा रास्ता देने पर जब वह मोटरसाइकिल से ओवरटेक करने लगे तो ट्रैक्टर चालक ने एक दम ट्रैक्टर उनकी ओर ही मोड़ दिया। जिस दौरान मोटरसाइकिल चला रहा गुरजीत सिंह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया और वह (कुलवदिंर सिंह) दूसरी ओर गिर गया। इस मौके पर गंभीर रूप से घायल गुरजीत सिंह को तुरंत कुराली के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत बता दिया। गुरजीत सिंह का शव रोपड़ के सरकारी अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

कई टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध कारोबार में
हादसे में बाल बाल बचे कुलवदिंर सिंह तथा उसके पिता शमशेर सिंह ने कहा कि गांव किशनपुरा के नजदीक माइनिंग माफिया खुलेआम दिन रात अवैध माइनिंग कर रहा है। बुधवार को माफिया के रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने गुरजीत सिंह को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि गांव मदवाड़ा वासी बलविंदर सिंह उर्फ रिटू नामक व्यक्ति धड़ल्ले से अवैध माइनिंग का कारबार करता है और जिस ट्रैक्टर ट्राली से गुरजीत सिंह की मौत हुई है वह भी उसी का है। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह रिटू के कई टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रालियां इस अवैध कारोबार में हैं, जिसके कारण इलाके के लोग परेशान हैं। तथा क्षेत्री की सड़कों का भी बुरा हाल है। गांव वासी जसपाल सिंह ने कहा कि इस हादसे का कारण अवैध माइनिंग ही है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक की आयु भी 15 साल है तथा वह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से फरार हो गया था जबकि कुछ समय बाद मौके से वह ट्रैक्टर ट्राली भी गायब हो गई। इन्होंने अवैध माइनिंग का कारोबार करने वाले तथा इस हादसे के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक को नामजद किया है
थाना सिंह के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस ट्रैक्टर का मालिक बलविंदर सिंह रिटू है, उसे भी अवैध माइनिंग के मामले में नामजद किया है। इन पर धारा 279, 304 ए तथा 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें