फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकडे गए आरोपियोंक तीन दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग में अकाली नेता दो साथियों के साथ काबू
पीड़ित की शिकायत पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
आरोपियों में एक महिला, एक पत्रकार भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। थाना पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल बादल के सर्कल धनौला के प्रधान मक्खन सिंह धनौला व उसके साथियों को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का महिला के साथ जबरन वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने के पांच आरोपियों पर साजिश रचने, जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया है।
थाना सदर के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि यह मामला गांव रल्ला, जिला मानसा के निवासी हरदीस सिंह के बयान के आधार पर दर्ज हुआ है। हरदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि जिले के गांव चीमा की अकाली दल से संबंधित महिला परमजीत कौर के साथ उसकीे पहचान थी। परमजीत ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे। बीती 31 अगस्त को वह परमजीत के घर उधार दिए गए रुपये लेने गया था। वहां अकाली दल बादल के सर्कल धनौला के प्रधान मक्खन सिंह, परमजीत कौर व पत्रकार हर्ष शर्मा उर्फ राम धनौला एवं एक अन्य शख्स मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने जबरदस्ती उसके कपड़े फाड़ दिए, उसे अर्धनग्न करने के बाद बांधकर उसका वीडियो बना लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने दो लाख रुपये न दिए तो वह सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल कर मैसेज डाल देंगे कि तुम परमजीत कौर के साथ गलत काम करने उसके घर पर आए थे। इसके बाद महिला परमजीत कौर, अकाली नेता मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह व पत्रकार हर्ष शर्मा उर्फ राम धनौला व अन्य लोगों ने बार-बार फोन कर 2 लाख रुपये मांगे। रविवार को हरदीप सिंह एक लाख रुपया लेकर परमजीत कौर के घर गया और रुपये दे दिए। बाकी रुपये जल्दी देने का भरोसा दिया। आरोपी और रुपयों की मांग करने लगे, जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देना ठीक समझा।
विज्ञापन

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने फोन कॉल वह अन्य तरीके से जांच कर ली है। शिकायतकर्ता हरदीप सिंह के बयान सही हैं। हरदीप सिंह के बयानं के आधार पर शिरोमणि अकाली दल बादल के सर्कल धनौला के प्रधान मक्खन सिंह धनौला, परमजीत कौर, पत्रकार हर्ष शर्मा उर्फ राम धनौला,रणजोध सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी धनौला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बतया मक्खन सिंह, परमजीत कौर व हर्ष शर्मा उर्फ राम धनौला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत में तीनों को तीन दिन का रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें