मनजीत सिंह धनेर की उम्रकैद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
बरनाला। 21 साल पहले वर्ष 1997 के दौरान जिला के कस्बा महलकलां में किरनजीत कौर सामूहिक दुराचार/कत्लकांड कांड में दोषी गुट के कई सदस्यों को सजा भी हुई थी। उसी दौरान मासूम बच्ची के हत्यारे गुट ने साजिश के तहत किसान नेता मनजीत सिंह धनेर जो कि उक्त बच्ची के परिवार की मदद को आगे बढ़े थे उसे ही दोषी गुट ने साजिश के तहत उलझा लिया था। जिसमें अदालत ने धनेर को 13 साल पहले उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसकी सजा माफ कराने के लिए संघर्ष समिति का गठन हुआ था। जिसने गत 10 अगस्त को संघर्ष समिति द्वारा पंजाब के राज्यपाल के निवास पर ज्ञापन दिया था। राज्यपाल के जवाब की 10 दिन की इंतजारी के बाद सोमवार को संघर्ष समिति ने स्थानीय तर्कशील भवन में बैठक की। जिसमें राज्यभर से 40 क्रांतिकारी संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी 25 अगस्त को राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को जगह जगह ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया।
फोटो कैप्शन: 20बीएनएलपी87-किसान नेता मनजीत सिंह धनेर की उम्रकैद की सजा माफ कराने को लेकर बरनाला के तर्कशील भवन में बैठक करते हुए राज्यभर की 40 क्रांतिकारी संगठनों के मुखी।