फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रधान सांसद मान पर हमला, विधायक पंडोरी के पिता के अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे पार्टी प्रधान मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आप के प्रधान भगवंत मान पर हमले की कोशिश
विज्ञापन

खैरा समर्थकों पर आरोप, सुरक्षा गार्डों ने बचाया
मान की गाड़ी के आगे लेटे खैरा समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। महिलकलां के आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत पंडोरी के पिता काका सिंह के अंतिम संस्कार पर पहुंचे पार्टी प्रधान और सांसद भगवंत मान पर आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा के समर्थकों ने हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार खैरा समर्थक खैरा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भगवंत मान की तरफ बढ़े तो सांसद के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका और उनसे मारपीट की। सांसद मान किसी तरह बचकर गाड़ी में बैठे और शीशे बंद कर लिए। साथ आई फोर्स ने सांसद की गाड़ी की घेराबंदी कर ली। जैसे ही सांसद मान की गाड़ी आगे जाने लगी तो कुछ खैरा समर्थक गाड़ी के आगे लेट गए। मान के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें हटाया। खैरा समर्थकों की अगुवाई कर रहे आप नेता अमनदीप सिंह टल्लेवाल ने कहा कि वह सांसद पर हमला करने नहीं जा रहे थे। सांसद मान ने पिछले दिनों बयान दिया था कि बठिंडा में सुखपाल खैरा द्वारा आयोजित रैली में आरएसएस के वर्कर गए थे। वह तो सांसद मान से इस बात का जवाब चाहते थे कि उनको आरएसएस के वर्कर क्यों बोला। जब वह सांसद मान की तरफ जा रहे थे तो उनके सुरक्षा गार्डों ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। आप के विधायक कुलवंत पंडोरी ने कहा कि उनके पिता के अंतिम संस्कार से लौट रहे पार्टी प्रधान सांसद मान पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया तो आगे सांसद मान के सुरक्षा कर्मी आ गए।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर करेंगे एफआईआर दर्ज : थाना प्रभारी शमशेर सिंह
सांसद मान पर खैरा समर्थकों के हमले के बारे में थाना महिलकलां के प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि माहौल को देखते हुए उन्होंने सांसद मान के साथ काफी फोर्स लगा दी थी। सांसद मान कहकर गए हैं कि उनके समर्थक मामला दर्ज करवाने आएंगे, उनके बयान पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें