फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला शादी का झांसा देकर मुस्लिम लडकी की इज्जत से खेलने का

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन माह बाद भी दुराचार का केस दर्ज न होने से बढ़ रहा रोष
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म के जानकार बोले-शादी इमाम से मिलकर सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
पुलिस पर उठ रहे सवाल, पीड़िता बोली-डीजीपी को सौंपे हैं 80 सबूत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। मलेरकोटला में धर्मगुरु कहलाने वाले व मुस्लिम अकाली नेता पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर आठ साल से शारीरक शोषण के आरोप लगाए हैं। मुस्लिम धर्म संबंधी ज्ञान रखने वाले मोहम्मद असलम ने कहा कि आरोपी मुस्लिम नेता के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर साढ़े तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, यह जांच का विषय है। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो हम पुलिस के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेंगे। इस मामले में वह शाही इमाम से मिलकर सरकार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे। ऐसा कृत्य हमारे धर्म के खिलाफ है और हम ऐसे आरोपी को खुली छूट देना कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस को उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। असलम ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम नेता जो अपने आप को धर्मगुरु बताकर अपनी बीबी के अलावा किसी अन्य लड़की से या औरत से शारीरिक संबंध बनाता है तो उसको गुनाहे-कबीर माना जाता है। बता दें कि इस मामले में पीड़िता ने लगभग साढ़े तीन माह पहले शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपी पर केस दर्ज नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से मोटी रिश्वत ले ली है। इसीलिए वह आरोपी के पक्ष में रिपोर्ट तैयार कर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता को इंसाफ की आस
पीड़िता ने शुक्रवार को कहा कि उसे इंसाफ की आस है। लड़की ने कहा कि उसने डीजीपी सुरेश आरोड़ा को इस मुस्लिम अकाली नेता के खिलाफ उसके साथ दुराचार के करीब 80 सबूत पेश किए। पीड़िता ने कहा कि अगर कोई भी सबूत पुलिस को या किसी भी जांच एजेंसी को झूठा लगता है तो फोरेंसिक जांच करा लें। लड़की ने कहा कि इस मुस्लिम अकाली नेता ने उसका पहले पढ़ाई का खर्च उठाया। इससे उसे लगा कि यह व्यक्ति उसके लिए मसीहा है। लेकिन इसने भी राम रहीम की तरह उसकी आस्था से खिलवाड़ किया और जबरन संबंध बनाकर शादी का झांसा दिया। आरोपी के खिलाफ बिना किसी देर के रेप का केस दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें