महिला के कान से बालियां झपटीं
नंगल। नंगल-थाना रोड पर सोमवार रात सैर कर घर लौट रही मनजीत कौर पत्नी राकेश कुमार निवासी मोहल्ला शहीद भगत सिंह के कान से झपटमारों ने बालियां खींच ली। महिला ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।
पीड़िता ने बताया कि वह रात लगभग 11 बजे अपनी एक अन्य रिश्तेदार महिला के साथ सैर कर घर लौट रही थी। श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर पुल पर जो नंगल थाने से मात्र 500 मीटर के करीब की दूरी पर है पहुंचते ही एक बाइक सवार युवक ने उसके कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गया। गौरततलब है कि बीते दो माह में झपटमारी की यह तीसरी घटना है।
इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह का कहना है कि उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उनका प्रयास है कि झपटमारी के दोषी जल्द गिरफ्तार किए जा सकें।