फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई युवती ने विवाह करके कनाडा लेजाने के नाम पर 32 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई युवती ने विवाह कर कनाडा ले जाने के नाम पर 32 लाख ठगे
विज्ञापन

अन्य मामले में ट्रेवल एजेंट ने इंग्लैंड का जाली वीजा दिखाकर 15 लाख हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने विवाह करके कनाडा ले जाने के नाम पर 32 लाख की ठगी करने के आरोप में दो एनआरआई बहनों समेत 8 खिलाफ और थाना धर्मकोट पुलिस ने इंग्लैंड का जाली वीजा दिखाकर 15 लाख की ठगी की आरोप में ट्रेवल एजेंट खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस मुताबिक अमरजीत सिंह पुत्र बाघ सिंह गांव खेमूआना जिला बठिंडा की शिकायत पर एनआरआई युवती अविनाश कौर, उसकी मां कमलजीत कौर पिता मनजीत सिंह, भाई परमजीत सिंह, एनआरआई बहन हिरतपाल कौर निवासी संत नगर मोगा हाल सरी (कनाडा) मनोज कुमार पुत्र राजपाल निवासी कुंदन नगर (फिरोजपुर) मैरिज ब्यूरो संचालक गुरचरन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी बसंत नगर शिमलापुरी लुधियाना ओर जगसीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह गांव मूम (बरनाला) खिलाफ 420 /406 /506/ 120बी आइपीसी तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर मुताबिक मैरिज ब्यूरो संचालक गुरचरन सिंह और जगसीर सिंह ने पीड़ित का आरोपी एनआरआई अविनाश कौर से विवाह करके कनाडा ले जाने का 32 लाख रुपये में सौदा तय कराया था और 7 लाख रुपये अपनी दलाली ली थी। पीड़ित के साथ 1 जनवरी 2012 को बिलासपुर (निहाल सिंह वाला) में पैलेस में विवाह की धार्मिक और सामाजिक रस्में हुईं। विवाह के बाद पीड़ित की पत्नी ने एंबेसी का फोन अटेंड नहीं किया और पीड़ित का वीजा फाइल रद्द हो गया। इसके बाद अपील की गई वह भी रद्द हो गई। इस केस की डीएसपी की ओर से प्राथमिक पड़ताल बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं थाना धर्मकोट पुलिस ने बलदेव सिंह गांव चक कनियां खुर्द की शिकायत पर ट्रेवल एजेंट साधु सिंह और उसकी पत्नी सतविंदर कौर गांव जहांगीर, नकोदर (जालंधर देहाती), विकरमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मजीठा रोड अमृतसर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर पीड़ित के लड़के रणजीत सिंह को इंग्लैंड का जाली वीजा दिखाकर 15 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपी ने पीड़ित को दिल्ली बुला लिया और पासपोर्ट एवं टिकट लाकर देने की बात कहकर खिसक गए वह एयरपोर्ट से वापस लौट आए।
विज्ञापन

डीएसपी (स) सत्तपाल सिंह गिल ओर डीएसपी (आई) हरिंदर सिंह डोड ने लोगों को सचेत करते कहा कि ऐसी वारदात का बड़ा कारण यह है कि ज्यादातर एजेंटों की ओर से मीडिया या अन्य संचार के साधनों के जरिये लोगों को विदेश के सपने दिखा कर गुमराह कर यकीन जीता जाता है। ऐसे कई मामलों में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले नजदीकी रिश्तेदार भी पाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें