फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट करने वाले ससुराल परिवार के

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को पीटने पर ससुराल परिवार के 8 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

मानसा। विवाह के 15 दिन बाद विवाहिता को ससुराल परिवार द्वारा दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने, दहेज के लिए जलील करने के आरोप तहत थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने पति समेत ससुराल परिवार के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लल्लुआना रोड वासी लड़की नैंसी गुप्ता पुत्री विजय धीर का विवाह बीती 29 जुलाई को शहर वासी हीरा लाल पुत्र सुरेश कुमार नंदगढ़िया से हुआ था। सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल नैंसी गुप्ता ने बताया कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल परिवार उससे बरीजा कार लाने के लिए उसकी पिटाई करने लगा। ससुराल परिवार ने कई बार उससे और दहेज की मांग भी की। जबकि उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार 25 लाख रुपये खर्च कर विवाह में दहेज का सामान दिया। उसने बताया कि पति समेत परिवार के सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। थाना सिटी-1 मानसा के मुखी परमजीत सिंह व एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति हीरा लाल, ससुर सुरेश कुमार, सास किरणा देवी, ननद शालू, चाचा मंगत राय, चाची संगीता वासी मानसा, नवीन कुमार नंदोइया वासी सुनाम व राजकुमार मासड़ वासी झुनीर के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें