फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला शराब कारोबारी हिमांशू के कत्ल का

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु की मां बोली-आईजी दफ्तर के आगे मरण व्रत करूंगी, वहीं जान दे दूंगी
विज्ञापन

केवल ढिल्लों, आईजी को लेकर हिमांशु के घर पहुंचे मां के साथ दिया दुख साझा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। नौजवान शराब कारोबारी की हत्या कर पांच लाख रुपये लूटने के मामले में हिमांशु दानिया की बूढ़ी मां नीरज दानिया का हाल जानने शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों, आईजी पटियाला रेंज एएस राय को लेकर उनके घर पहुंचे। जिनके साथ एसएसपी हरजीत सिंह व जिला के तमाम आला अफसर भी थे। इस अवसर पर मृतक हिमांशु दानिया की बूढ़ी विधवा मां ने केवल ढिल्लों व आईजी राय को दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उनके पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। अब उसका इकलौता बेटा हिमांशु दानिया ही उसकी दुनिया था, जिसके सहारे वह जिंदा थी, लेकिन अब उसकी दुनिया लुट गई है। अगर वह जिंदा है तो इसलिए है कि उसके लाडले बेटे के कातिलों को पुलिस पकडे़ और वह उनसे पूछना चाहती है कि उन्होंने उसके इकलौते बेटे को क्यों मारा। उसकी दुनिया क्यों उजाड़ी और वह उनको फांसी पर लटकता देखना चाहती है। उसने कहा कि उसके बेटे का कत्ल हुआ है, यह कोई लूट की वारदात नहीं है, क्योंकि लुटेरे तो हवाई फायरिंग कर, या पिस्तौल तान कर या बाजू, टांग में गोली मारकर कैश छीनकर ले जाते हैं, वह जान से नहीं मारते। लेकिन उन्होंने तो बेटे को जान से ही मार दिया और फिर कैश लेकर भागे हैं। मृतक हिमांशु दानिया की बुजुर्ग मां नीरज दानिया ने भीगी आंखों से आईजी एएस राय से कहा कि अगर उसके बेटे के कातिल जल्दी न पकडे़ गए तो वह आईजी के दफ्तर के सामने मरण व्रत रख प्राण त्यागकर अपने बेटे के पास चली जाऊंगी। जबकि कांग्रेस के उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों ने आईजी राय और एसएसपी हरजीत सिंह से कहा कि कातिल ढूंढने में देरी हो रही है, तो उनको भरोसा दिलाया गया कि कातिल जल्द पकड लिए जाएंगे। केवल ढिल्लों ने कहा कि कातिलों का जल्द सुराग लगाया जाए। जबकि आईजी एएस राय ने हिमांशु की बेसहारा मां को अश्वासन दिलाया कि जल्द ही कातिलों को सजा दिलाई जाएगी। पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें